Saturday, January 21, 2012

हजारों टन कूड़ा अब भी यमुना किनारे पर प्रशाशन बेखबर






एंकर - दिल्ली में MCD कि जोरदार लापरवाही का मामला आया सामने ... केंद्र व राज्य सरकारे करोड़ों रूपये खर्च कर रही है यमुना कि सफाई व बचाव के लिए ...दिल्ली में प्रदुषण व कूड़े से बचाव के लिए करोड़ों कि लागत से MCD ने कूड़ा उठाने के लिए गाडिया लगाई ..हर गली में लोग इन गाड़ियों में कूड़ा डालते है ताकि प्रदुषण न फैले ..पर आप चौक जायेगें कि ये जहरीला कूड़ा MCD कि गाड़ियां फैक रही है यमुना किनारे ..और जब जल सतर बढता है तो यमुना बहती है इस कूड़े के उपर से ..हमारे केमरे ने कैद किया ये सब . यमुना किनारे से केमरे को देख कूड़े समेत भागी MCD कि गाडिया ..हजारों टन कूड़ा अब भी यमुना किनारे पर प्रशाशन बेखबर ......गाव के लोगों ने उठाई आवाज और विभाग में शिकायत के साथ साथ कोर्ट में जाने कि तैयारी लोगों कि शख्त माग कि MCD के खिलाफ हो FIR ...कई NGO यमुना के लिए आई आगे ....
वी ओ 1 कहीं आप अपने घर का जहरीला कूड़ा यमुना में तो नही डाल रहे है .आपके घर का कूड़ा कचरा आपके ही पीने के पानी को विशेला कर रहा है ..आप प्रदुषण से बचाव के लिए घर का कूड़ा MCD कि गाड़ियों में इक्कठा कर डालते है पर हो सकता है आपका कूड़ा यमुना में जा रहा हो .उस यमुना में जिसे आप माँ मानते है ..जिसका पानी पीते है ..जिसकी पूजा करते है ..आपके घर का कूड़ा हो सकता है यमुना को दूषित कर रहा हो ...और पीने वाले पानी में भी इस कूड़े का जहर आ रहा हो ..आप चौक जायेगे कि यमुना किनारे ये सब कूड़ा फैका जा रहा है ...और यमुना हो रही है दूषित और जहा से ये कूड़ा फैका जा रहा है वहा से मात्र दो किलोमीटर कि दूरी पर सोनिया विहार जल संयत्र है जहा से अधिकतर दिल्ली में पीने का पानी सप्लाई होता है ..पूरी बुराड़ी विधानसभा का कूड़ा आ रहा है यमुना में . यमुना इन दिनों सिकुडकर पतली हो चुकी है ..और काफी हिस्सा खाली हो रहा है ..यहा खाली जमीन से दूर पुश्ता है जो बारिस के वक्त यमुना के पानी को रोकता है ..और इस पुश्ते पर सडक बनाकर पक्का भी कर दिया गया है ..इसी पुश्ते से भी करीब हजार मीटर अंदर MCD कि गाडिया यहा ये कूड़े के डेर लगाती है .. और देखिये ये गाडिया एम् सी डी कि है और देखिये कूड़ा लेकर यहा यमुना किनारे आई है और केमरे को देखकर भाग रही है ..ये तीनों गाडिया देखिये MCD कि है और दूसरी ये दो MCD कि कूड़े कि गाडिया यमुना पुश्ते के अंदर से आ रही है ..अब ये MCD बड़े बड़े दावे करती है और यहा देखिये ये कूड़े के डेर ..और यहा ये सब कूड़ा बीनने वाले लोग बैठे है और बीन रहे है कूड़ा ..और ट्रक के ट्रक यहा से छंटे हुए कूड़े के भरकर जा रहे है ..और कह रहे है आप विसुअल बना रहे है हमारा काम बंद करेगें ...इलाके के लोग इसकी आवाज कई बार उठा चुके है ..और अब प्रशान को लिखित में शिकायत कर रहे है और कहना है कि यदि प्रशासन सख्त कारवाई नही करता है तो कोर्ट में जाकर यमुना को बचाने कि गुहार लगायेगे ..
बाईट - कपूर सिसोदिया ( सरक्षक जनसर्व अभियान सेवा समिति ) - हम यमुना को माँ मानते है और MCD यहा इसको दूषित कर रही है हम इस विधानसभा के चारो निगम पार्षद व एम् सी डी के खिलाफ FIR चाहते है ..इस बड़ा कराइम है ..वरना में कोर्ट कि शरण में जाकर FIR कारायेगें ....
वी ओ 2 ख़ास बात ये कि ये कूड़े कि ये गाडिया यमुना के प्रदुषण को बचाने के लिए चलाई गई ...ताकि घरों का कूड़ा नालियों के पानी में मिलकर यमुना में ना जाए पर यहा पर अब देखिये ये यमुना के बचाव के लिए चलाई गई गाडिया ही यहा कूड़ा फैकने आई है ..और सरकारों कि पोल खोल रही है कि ..सरकारे पानी कि तरह यमुना के बचाव में पैसे फैक रही है पर लगता है ये सब पैसे खर्च करने का बहाना है ...यदि सच में यमुना को साफ चाहते है तो क्यों नही यमुना के खिलाफ ऍफ़ आई आर दर्ज होती .. एम् सी डी का ये बड़ा क्रिमीनल अपराध है और अब लोग मांग कर रहे है कि एम् सी डी ..के खिलाफ तुरंत ऍफ़ आई आर दर्ज हो
बाईट - रमेश साहू ( स्थानीय निवासी NGO Presdent ..) - हम इसमें MCD व निगम पार्षदों के खिलाफ FIR चाहते है .यदि ऐसा नही किया विभाग ने तो हम कोर्ट जायेगें ..
वी ओ 3 इलाके के कई NGO सामने आई और कूड़े पर बैठकर नारेबाजी कि ये NGO अब कोर्ट तक जायेगी ताकि इस क्राइम में अधिकारियों के खिलाफ FIR हो ..लोगों ने जमकर नारेबाजी कि ...चारो निगम पार्षदों के खिलाफ भी ये लोग FIR चाहते है ..यहाँ के DDA द्वारे छोड़े गये चोकीदार साफ साफ कह रहे है कि उन्होंने एक महीने पहले शिकायत कर दी थी लेकिन कूड़ा डालने वाले नही माने और निगम पार्षद बिमला अत्यागी से बात करा दी और कहा कि ये लोग एक सप्ताह ही कूड़ा डालेगें उसके बाद नही ..लेकिन लगातार कूड़ा दल रहा है ....
बाईट - राजेंदर ( DDA द्वारा यमुना किनारे छोड़ा गया चौकीदार ) - टेक्स्ट-मेने तो एक महीने पहले शिकायत कर दी थी ..उन्होंने बिमला त्यागी से बात कराई और डालते गये हम क्या करते ..ये MCD कि गाडी वाले हमारी माने ही नही ....
वी ओ 4 सिविल लाइन जोन के सब अधिकारी इस मामले पर बोलने से मना कर रहे है और यहा तक कि बड़े दिल्ली लेवल के अधिकारी भी बोलने से बच रहे है और कह रहे है कि सेंसीटीव मामला है पहले जांच करेगे फीर बोलेगें ..अब देखने वाली बात ये होगी कि सरकार इसमें कितनी संजीदगी दिखाती है ................

अनिल अत्री दिल्ली ...........

No comments:

Post a Comment