
... स्वरूप नगर में प्रेमी जोडे की हत्या के मामले में पुलिस ने लड़की के taau और पिता को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। हालांकि अभी हत्या के तीन आरोपी फरार है।
हेडर.. इज्जत की खातिर किया कत्ल, कत्ल का नही मलाल, लड़की का पिता- ताऊ गिरफ्तार, दो दिन की पुलिस रिमांड
रूबी ( बदला नाम )और सुनील ( बदला नाम ) का कत्ल महज इसलिए नही किया गया कि वो एक दूसरे से प्यार करते थे। कत्ल की वजह एक नही बल्कि तीन थी। पहला सुनील के अलग जाति का होना.. दूसरी उसका बेरोजगार होना और तीसरा रूबी की शादी दुसरी जगह तय होना। हत्या के आरोप में गिरफ्तार रूबी के पिता सूरज और ताऊ ओमप्रकाश ने खुलासा किया है... कि उन्होंने झुठी इज्जत की खातिर दोनों को मौत के घाट उतारा। ओमप्रकाश और सूरज को पुलिस ने कल देर शाम गिरफ्तार किया था। लेकिन इन्हें बेटी को मौत के घाट उतारने का कोई मलाल नही है।
बाइट.. ओमप्रकाश , आरोपी
प्रेमी जोडे के कत्ल के आरोप में गिरफ्तार ओमप्रकाश और सूरज को कोर्ट में पेश किया गया.. जहां से दोनों को दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। इस मामले में रूबी की मां, ताई और भाई फरार है। रूबी और सुनील ( बदला नाम ) के शव सोमवार की सुबह स्वरूप नगर के एक मकान से बरामद हुए थे। दोनों की पीट-पीटकर और करंट लगाकर बेरहमी से हत्या की गई थी।
बाइट... एन एस बुंदेला, डीसीपी
झूठी इज्जत की खातिर रूबी और सुनील ( बदला नाम )का कत्ल किया गया। पुलिस का दावा है कि वो जल्द ही फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी। लेकिन राजधानी में हुए प्रेमी जोडे के कत्ल से इलाके के लोग आश्चर्यचकित है।
Anil Attri........
ikkisvin sadi ke aadhunik bharat ka kadva sach
ReplyDeletehttp://sanjaykuamr.blogspot.com/