Sunday, September 20, 2009

हादसे चलती हुई कार से ही नही रुकी हुई कार से भी होते हें ..



विडियो देखने के लिए प्ले के निशान पर क्लिक करे .....

दिल्ली के नरेला इलाके में एक कार से एक लड़के की लाश मिली है, जबकि कार में ही एक लड़की भी बेहोशी की हालात में मिली। बताया जा रहा है कि बेहोश मिली लडकी दिनेश नाम के लडके की गर्लफ्रेंड है दोनो नरेला इलाके के ही रहने वाले है। लड़की को राजा हरिशचन्द्र अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। दरअसल शुक्रावार की रात करीब 12 बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि नरेला की पंजाबी कॉलोनी के एक मकान के गेराज में किसी युवक-युवती बेहोशी की हालात में पडे है पुलिस मौके पर पहुंची और दोनो को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां दिनेश नाम के जुनियर इंजिनियर को डॉक्ट्ररों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक निलू बी.कॉम फस्ट ईयर की छात्रा थी दोनो एक दूसरे को लम्बे अर्से से जानते थे। माना जा रहा है कि कार में चल रहे एसी की वजह से दम घुटने से हुई है। ऐसा माना जा रहा है कि दोनों दम घुटने की वजह से बेहोश हो गए थे। हालांकि लडका और लडकी के परिजन बात करने से ही बच रहे है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। अस्पताल के एमएस के मुताबिक बेहोश लडकी को अस्पताल लाया गया था हालांकि ल़डकी के शरीर पर चोट के कोई निशान नही थे। दोपहर के समय लडकी को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
बी नाथ (एम. एस., सत्यवादी राजा हरिशचन्द्र अस्पताल नरेला) Bite Text -( बेहोश लडकी को अस्पताल लाया गया था हालांकि ल़डकी के शरीर पर चोट के कोई निशान नही थे। दोपहर के समय लडकी को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। )
अनिल कुमार दिल्ली आईबीएन सेवेन

No comments:

Post a Comment