Tuesday, September 9, 2014

यमुना बनेगी दिल्ली की शान ... यमुना के विकास पर केंद्र सरकार खर्च करेगी दो हजार करोड़ .

यमुना बनेगी दिल्ली की शान ... यमुना के विकास पर केंद्र सरकार खर्च करेगी  दो हजार करोड़ .... नरेला पल्ला से नॉएडा तक बनेगे तीन बैराज .. ड्राफ्ट तैयार करने में लगी केंद्र सरकार .. केन्द्रीय मंत्री नितिन गटकरी ने दावा किया छे महीने में करेगे काम शुरू और दिल्ली को मिलेगा पूरा पानी ... DDA ..दिल्ली गवर्मेंट ..निगम की बुलाई मीटिंग ..
वी ओ 1
ये देखिये यमुना की हालत .. कितना काला गंदा पानी आकर यमुना में गिर रहा है .. जगह है वजीराबाद ..यहा पर दो बड़े नाले आकर यमुना में गिर रहे है और और पहले से गन्दला पानी और ज्यादा गन्दला हो रहा है .. दुसरे दिल्ली में पीने के पानी की किल्लत है ..और ये किल्लत लगातार चलती आ रही है .. हरियाणा से पानी को लेकर विवाद जारी है और कोई स्थाई समाधान इस समस्या के लिए नहीं किया गया .. अब केंद्र सरकार इस पर गंभीर हुई है और इस समस्या का स्थाई समाधान  की कोशिश में है .केन्द्रीय मंत्री नितिन गटकरी ने दावा किया है की वे यमुना को दिल्ली की शान बनायेगे और  नरेला पल्ला से नॉएडा तक तीन बैराज बनाये जायेगे . जहा पानी रोककर पूरी दिल्ली को पानी दिया जायेगा ...   ड्राफ्ट तैयार करने में लगी केंद्र सरकार ..  ..उसके बाद दिल्ली को मिलेगा पूरा पीने का पानी ... वजीराबाद में बैराज तैयार किया जाएगा और दुगुना पानी जमा होगा .. इस योजना को शुरू करने में अब वक्त नहीं लगेगा केवल  छे महीने में करेगे काम शुरू.....
बाईट - केन्द्रीय मंत्री नितिन गटकरी

वी ओ 2
यमुना को लेकर सरकार ही नहीं सामाजिक संठन भी हमेशा आवाज उठाते रहे है और पिछली सरकार में यमुना एके नाम पर करोड़ो रूपये खर्च हुए पर यमुना की हालत नहीं सुधरी सब भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया अब लोगो को मोदी सरकार से कुछ आशा बंधी है ..  सामाजिक कार्यकर्ता भी केन्द्रीय मंत्री नितिन गटकरी की योजना बैराज बनाकर पानी रोककर फिर दिल्ली में सप्लाई करने के ड्राफ्ट को सही ठहरा रहे है और ये सामाजिक कार्यकर्ता अपने सुझाव भी दे रहे है जिससे ये योजनाए और भी कारगार साबीत हो ..समाजिक कार्यर्क्ताओ का मानना है की तीन महीने छोडिये यदि तीन साल में भी हो जाए तो बड़ी कामयाबी होगी .....
बाईट -   हरपाल राणा समाजिक कार्यकर्ता
वी ओ 3
अब लोगो को मोदी सरकार से कुछ आशा है और केन्द्रीय मंत्री नितिन गटकरी  भी दावा कर रहे है की छे महीने के अंदर ये काम शुरू होगा .. यदि सही में ये योजना पूरी हुई तो दिल्ली के लोगो की एक पीने के पानी की बड़ी समस्या का समाधान होगा .

अनिल अत्री दिल्ली ...............


अनिल अत्री  दिल्ली ...
ANIL ATTRI DELHI ......

No comments:

Post a Comment