Sunday, October 5, 2014

झारखंड के पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को दिल्ली से गिरफ्तार...........................

 दिल्ली क्राइम ब्रांच और झारखंड पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन चला कर आज बडी कामयाबी हासिल की है। ज्वाइंट ऑपरेशन कर झारखंड के पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को दिल्ली से गिरफ्तार kiyaa । साव पर नक्सलियों से रिश्ते रखने का आरोप है। झारखंड पुलिस
अनिल अत्री दिल्ली ...........

को काफी दिनों से पूर्व मंत्री की तलाश थी। इसके लिए झारखंड पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चला रखा था और राजू नाम के एक शख्स को कुछ दिनों पहले ही गिरफ्तार किया था। पूछताछ में राजू ने कई अहम खुलासे किए और उसकी निशानदेही के आधार पर बडी कामयाबी हासिल की। साव पहाड़ गंज के एक अस्पताल में रुका हुआ था जहा से वह दिल्ली के ही शकूरपुर में किसी से मिलने आया और दिल्ली पुलिस और झारखंड पुलिस ने अरेस्ट कर लिया .. इसके लिए झारखंड पुलिस ने दिल्ली क्राइम ब्रांच से मदद मांगी थी। साव को आज दोपहर 2 बजे बाद दिल्ली की रोहिणी कोर्ट में पेश किया गया जहा से साव को झारखंड पुलिस को तीन दिन के ट्रांजिस्ट ररिमांड के लिए सौपा गया ....  आरोपी साव को झारखंड आज शाम को ले जाया जाएगा। साव पर नक्सलियों से सांठ-गांठ बनाए रखने और उनकी मदद करने का आरोप है।   नक्सलियों से संबंध रखने के आरोप में साव के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया था। पुलिस कई दिनों से उनकी तलाश में थी। नक्सली ग्रुप झारखंड टाइगर्स से कथित तौर पर संबंध रखने का आरोप लगने के बाद हाल ही में योगेंद्र साव ने हेमंत सोरेन कैबिनेट से इस्तीफा दिया था। 

No comments:

Post a Comment